MP के ग्रीन जोन वाले इस जिले में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

MP के ग्रीन जोन वाले इस जिले में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

सतना।पुष्पराज सिंह बघेल।
लॉकडाउन(lock down) के तीसरे फेज में ग्रीन जोन(green zone) के मध्यप्रदेश(madhypradesh) के सतना जिले(satna district) में कोरोना(corona) ने दस्तक दे दी।यहां एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मरीज कोटर तहसील के खम्हरिया गांव का रहने वाला है।हाल ही में महाराष्ट्र से लौटकर आया था।स्क्रीनिंग के दौरान ही तबीयत खराब लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। वह अपने घर नहीं पहुंच पाया था। फिलहाल सरकारी अस्पताल के ट्रामा यूनिट में युवक भर्ती है ।जांच के लिए उसका सैंपल रीवा भेजा गया था ,जिसमें आज सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम खम्हरिया पहुंचकर पीड़ित मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही है।उधर उसके साथ आए बेटे को भी आइसोलेट कर दिया गया है। उसका भी सेंपल लेकर जांच के लिए रीवा भेजा रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज 6 मार्च को अहमदाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। इस दौरान कोरोना टेस्ट होने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वह 3 दिन पहले एंबुलेंस से सतना आय़ा था।

ग्रीन जोन वाले 24 जिले-
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना

रेड जोन वाले 9 जिले
इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews