जिम मे कसरत करते अधिकारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

Rakesh Munshi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| सोमवार को एक बार फिर 200 पार नए मामले सामने आये हैं| इधर, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक राकेश मुंशी (Rakesh Munshi) का सोमवार को हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया। राकेश मुंशी अप्रैल महीने में कोरोना से संक्रमित (Corona Infected) भी हुए थे और फिर ठीक भी हो गए थे। ठीक होने के बाद वह हर महीने हेल्थ चेकअप कराते थे।

राकेश मुंशी का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुंशी सोमवार सुबह जिम गए थे, वहीं उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहने वाले अधिकारी राकेश मुंशी पिछले दिनों तब कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जब स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर कोरोना संक्रमित हुए थे| वो स्वस्थ हो गए थे और वह नियमित रूप से साइकिलिंग करते और जिम जाते थे।

भोपाल में 203 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमे लालघाटी से एक ही परिवार के तीन सदस्य, सागर गोल्डन पॉम से दो लोग, पीएचई कॉलोनी से दो लोग, प्रियंका नगर कोलार से एक परिवार के तीन लोग, नॉर्थ टीटी नगर से दो लोग पॉजिटिव मिले है। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 20031 हो गई है| वहीं कोरोना से अब तक 427 लोगों की मौत हो चुकी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews