मध्यप्रदेश के 5 लाख किसानों को मिली बड़ी सौगात

shivraj sarkar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के पांच लाख किसानों (Farmers) को सरकार ने बड़ी सौगात दी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार को चुनाव अप्रभावित ज़िलों के किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना (Kisan Kalyan Yojna) के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये जमा किये|

प्रदेश के 19 जिले की 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावशील है| जिसके चलते शेष गैर उप चुनाव वाले जिलों के किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त की 100 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री ने अंतरित की| इस दौरान सीएम ने अलग अलग जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी की|

फसल नुकसान की राशि का आश्वासन
सीएम शिवराज ने कहा आज गैर उपचुनाव वाले जिलों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा रही है। बाकी किसानों की सूची बन रही है। जैसे-जैसे भौतिक सत्यापन होता जाएगा, हम खातों में पैसा डालते जाएंगे| चुनाव वाले क्षेत्रों में आचार संहिता समाप्त होने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जायेगा| मुख्यमंत्री ने कहा हमने यह फैसला किया है कि ग्रामीणों को मकानों पर उनका स्वामित्व देंगे ताकि उस मकान व जमीन के आधार पर वे लोन व अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकें| मैं आश्वस्त करता हूं कि इस साल किसानों की जितनी फसल खराब हुई है, राहत की राशि की एक-एक पाई उनके खातों में डाली जाएगी|

हर किसान को प्रतिवर्ष मिलेंगे 10 हजार
सीएम ने कहा किसान सम्मान निधि में हमने प्रदेश सरकार की ओर से 4 हजार रुपया जोड़कर देने का फैसला किया है। अब प्रदेश के हर किसान को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा हमने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है। किसान की खुशहाली हमारी ज़िंदगी का लक्ष्य है। हमने आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के चुनाव अप्रभावित ज़िलों के 5 लाख किसानों के खातों में लगभग 100 करोड़ रुपये अंतरित किये हैं। मेरे मन में यह विचार चल रहा है कि अलग-अलग सब्सिडी के स्थान पर एकमुश्त राशि किसान के खाते में जमा करने की योजना बना दी जाये। इस तरह की योजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews