दिल्ली के मुंडका के बाद अब बवाना की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मुंडका के बाद अब बवाना की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, मुंडका और नरेला के बाद अब बवाना स्थित थिनर फैक्ट्री में आग लग गई है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की 17 गाडियां आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

फैक्ट्री में आग लगते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने घटनास्थल पर जमा भीड़ तितर–बीतर किया।

अभी तक इस घटना में किसी को हानि होने के खबर सामने नहीं आई है जबकि पुलिस आग लगने के कारण को जानने की जददोजेहाद में लगी हुई है।

बता दे इससे पहले भी पिछले कुछ ही दिनों में तीन बार ऐसा हादसा हो चुका है। मुंडका स्थित चार मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में तो 27 लोगों ने अपनी जान गवां थी जबकि कई अन्य लापता हो गए थे।

इससे पहले गोविंदपुरी इलाके में चलती हुई बस में आग लग गई थी लेकिन गनीमत ये रही कि समय रहते हुए ही सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews