अब चना बीज पर मिलेगी अग्रिम सब्सिडी, कृषि मंत्री कमल पटेल ने जारी किए आदेश

CABINET MEETING

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने चना बीज (Gram seed) पर दी जा रही सब्सिडी (Subsidy) के अग्रिम भुगतान का आदेश दिया है। इस पहल से छोटे किसानों (Farmers) को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, अबतक प्रदेश में एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 4300 रुपये का चना बीज दिया जाता है, इसमें 3000 हजार रुपये सब्सिडी दी जाती है। कृषि विभाग चना बीज का पूरा पैसा जमा कर सब्सिडी बाद में खातों में ट्रांसफर (Transfer) करता है। चना बीज के लिए एकमुश्त पैसों का इंतजाम नहीं कर पाने के कारण बड़ी संख्या में छोटे, दलित, आदिवासी और वनवासी किसान इसका लाभ नहीं उठा पाते थे, उन्हें बीज के लिये परेशान होना पड़ता था।  कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए हरदा के उप संचालक कृषि को सब्सिडी के एडवांस भुगतान का आदेश दिया है।

मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलों के कृषि उप संचालक को सब्सिडी एडवांस दिए जाने का आदेश दिया जा रहा है जिससे किसानों को पैसे के अभाव बीज से वंचित न होना पड़े। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कृषि को प्रोत्साहित करने और इसे लाभ का धंधा बनाने के लिए जरूरी है कि जहां जो किसान दिक्कत महसूस कर रहे हैं उसे दूर किया जाए। चना बीज पर अग्रिम सब्सिडी के भुगतान से छोटे से छोटे किसान को भी पैसे के इंतजाम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें आसानी से बीज मिल सकेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews