अखिलेश यादव ने दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, करहल से विधायक बन बढ़ेंगे राजनीति में आगे

अखिलेश यादव ने दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, करहल से विधायक बन बढ़ेंगे राजनीति में आगे

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।  सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार यानी आज लोकसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिसमे भाजपा के सामने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी चुनाव में हार गई। सूत्रों की  माने तो अखिलेश यादव आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके है और राजनीति में अपना कैरियर MLA के तौर पर निभाएंगे।  बता दें कि वह करहाल विधान से विधायक के तौर पर वह अभी कार्यरत है। फिलहाल उन्हे लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के पास जाते हुए देखा गया।

यह भी पढ़े…  CUET: 13 भाषाओं में आयोजित होगी इन साल प्रवेश परीक्षा, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

लोक सभा स्पीकर के पास जाकर अखिलेश ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें की वो आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे, जिसका त्याग आज उन्होंने कर दिया। उनके इस फैसले पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। उनके समर्थक अब भी उनका साथ रहे है और कई उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि अब तक अखिलेश ने खुल कर इस फैसले को लेकर कुछ नहीं कहा है।


 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews