MP के कांग्रेस विधायक के लिए अमिताभ बच्चन ने की प्रार्थना, वीडियो मैसेज में कही यह बात

MP के कांग्रेस विधायक के लिए अमिताभ बच्चन ने की प्रार्थना, वीडियो मैसेज में कही यह बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे लोकप्रिय अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के एक कांग्रेस विधायक के लिए प्रार्थना की है| कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) को वीडियो भेजकर बिग बी ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है| लक्ष्मण सिंह ने उनका वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर बच्चन का धन्यवाद किया है|

वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन कह रहे है कि ‘लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूँ, रुबीना ने मुझे आपका वीडियो भेजा जिसमे आपने वो कविता सुनाई और पढ़ाई, केबीसी में जो आपने सुनी कि ‘वापस आना पड़ता है’ मैं आभार प्रकट करना चाहता हूँ| बिग बी ने आगे कहा कि रुबीना ने बताया कि आप कोविड से पीड़ित हैं और अस्पताल में हैं, मैं अपनी प्रार्थनाएं भेजता हूँ आपको, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ और घर वापस आ जाएँ| बता दें कि रुबीना सिंह विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं|

लक्ष्मण ने किया बिग बी का धन्यवाद
गुना जिले की चाचोड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे, उन्होंने स्वयं ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी| अमिताभ बच्चन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है| इसका वीडियो शेयर करते हुए लक्ष्मण सिंह उन्हें धन्यवाद किया है| उन्होंने लिखा कि अमित जी आपकी प्रार्थना से लाखों मरीज ठीक हुए हैं, मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा। आप सब भी स्वस्थ रहें, यही प्रभु से कामना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews