ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री बोले- पहलगाम का हमला बहुत बर्बर था, हमने इसका बदला लिया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला आज भारत ने ले लिया। इस ऑपरेशन के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि पहलगाम का हमला बहुत बर्बर था, हमने इसका बदला लिया है।
सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बदले की कार्रवाई की है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारत की ओर से बुधवार रात 1:30 बजे ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाग, कोटली और मुजफ्फराबाद में मिसाइलें दागी गईं।

वहीं अब विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी मीडिया को ब्रीफ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम का हमला बहुत बर्बर था, हमने इसका बदला लिया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी

सेना की और से कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि सेना ने एयर स्ट्राइक की है। वहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि पहलगाम का हमला बहुत बर्बर था, इसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर की शांति भंग करना था, जम्मू कश्मीर के विकास को रोकने के लिए किया गया था। यह हमला दंगे भड़काने के लिए किया गया था। इस हमले से पाकिस्तान का आतंकियों के साथ होना एक बार फिर उजागर हुआ है। हमलावरों की भी पहचान सामने आई।

ऑपरेशन सिंदूर..पर बोले विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री

वहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि भारत ने हमेशा आतंकी हमलों का जवाब दिया है, आतंक को रोकने के अधिकार का प्रयोग किया है, पहलगाम को लेकर देशभर में आक्रोश था, भारत ने इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की, भारत की कार्रवाई आतंक के खिलाफ है।

एयर स्ट्राइक का वीडियो भी प्ले किया गया

वहीं इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो भी प्ले किया गया है। यह वीडियो 10.34 शुरू हुआ, 10.36 पर खत्म हुआ। कुल 2 मिनट के इस वीडियो में सेना की ओर से यह साफ किया गया कि किस प्रकार से सेना ने इस बदले की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए

कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी है कि ‘रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच यह ऑपरेशन किया गया। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए ही यह ऑपरेशन किया गया। पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकवादियों का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे और इन्हें हमने तबाह कर दिया है। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews