AI इंजिनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सास, पत्नी और उसके भाई को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने निकिता को गुरुग्राम से अरेस्ट किया, तो वहीं मां और भाई को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
atul subhash case

Atul Subhash Case : बंगलौर AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकिता के साथ उनकी मां और भाई के भी पकड़े जाने की खबर है। आपको बता दें कि अतुल ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी सास और अन्य ससुरलजनों के खिलाफ 24 पन्नों का नोट छोड़ा था, बल्कि वीडियो भी जारी किया था। इसके बाद से ही इनकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक मुहिम से चल रही थी।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) December 15, 2024

निकिता के भाई और मां का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें निकिता सिंघानिया के जब मां और भाई से बात करने के लिए मीडिया उनके घर पहुंची थी, तब उनके द्वारा मीडिया को लीगल एक्शन की धमकी देते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग करने से मना किया गया था। इतना ही नहीं एक और वीडियो में निकिता के मां और भाई का बाइक से रात के अंधेरे में भागते हुए वीडियो भी सामने आया था।

सोशल मीडिया पर न्याय की दरकार

आपको बता दें कि अतुल की मृत्यु के बाद से ही अतुल के माता-पिता लगातार जस्टिस फॉर अतुल को लेकर पुलिस से निकिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स एक अभियान के तौर पर अतुल के लिए न्याय की सरकार कर रहे थे।

निकिता के ताऊ का वीडियो भी आया था सामने

हालांकि, इस बीच निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि हम दोषी नहीं है। उन्होंने अतुल के परिवार के आरोपी को गलत बताते हुए यह कहा था कि जब निकिता आएगी तब वह सभी लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews