MP News : उपचुनाव के बाद कांग्रेस का एक्शन, यह नेता 6 साल के लिए निष्कासित

congress-leader

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress) एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। अब एमपी कांग्रेस ने आजाद सिंह डबास (Azad Singh Dabas) को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर (Vice President in charge of organization Chandraprabhash Shekhar) ने आज भोपाल के आजाद सिंह डबास को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है । शेखर ने बताया कि  डबास पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के खिलाफ कार्य कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे थे ।

ज्ञातव्य हो कि डबास कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में संयोजक के रूप में मनोनीत थे ।डबास मध्यप्रदेश में भारतीय वन सेवा के अधिकारी भी रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews