बरसी: मंदसौर गोलीकांड के 3 साल पूरे, कांग्रेस हुई हमलावर, नाथ बोले- किसानों पर फिर दमन शुरू

बरसी: मंदसौर गोलीकांड के 3 साल पूरे, कांग्रेस हुई हमलावर, नाथ बोले- किसानों पर फिर दमन शुरू

भोपाल।

आज मंदसौर(mandsaur) गोलीकांड की बरसी है। मंदसौर गोली कांड को आज 6 जून को 3 साल पुरे हो गए हैं। लेकिन प्रदेश में किसानों पर सियासत आज भी जारी है वहीँ कांग्रेस ने इस बात पर शिवराज सरकार(shivraj government) पर जमकर निशाना साधा है। मंदसौर गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री(former chiefminister) ने कहा है कि सरकार बदलते ही प्रदेश में वापस किसानो पर दमन शुरू हो गया है। इस बर्बर गोलीकांड की तीसरी बरसी पर मृत सभी किसान भाइयों की शहादत को नमन करते हुए कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।

कमलनाथ(kamalnath) ने अपने ट्वीट(tweet) में कहा है कि आज से तीन साल पहले मंदसौर गोलीकांड पर तंज मारते हुए कहा है कि हक़ माँग रहे किसानों के सीने पर शिवराज सरकार में गोलियाँ दागी गयी थी। जिसमें 6 किसानो की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि अब भी जब से प्रदेश में शिवराज सरकार की वापसी हुई है। कही किसान की पिटाई से मौत, कही ख़रीदी केंद्रो पर अपनी उपज नहीं बिक पाने के तनाव से किसान की मौत, कही अपना हक़ माँग रहे किसानो पर लाठियाँ, कही भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान, कही उपज बेचने को लेकर परेशान व भटकते किसान को आसानी से देखा जा सकता है। ऐसी तस्वीरे अब रोज़ सामने आ रही है।

इतिहास ना दोहराएं सीएम – पटवारी

दूसरी तरफ जीतू पटवारी(jitu patwari) ने देवास में किसानों के मांग को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि मध्यप्रदेश का किसान शिवराज सरकार की नीतियों से त्रस्त हो गया है। आज देवास में किसान सड़क पर उतर गए है। चक्काजाम लगा है लेकिन शासन-प्रशासन को कोई चिंता नहीं। वहीँ पूर्वमंत्री ने कहा है कि शिवराज सरकार आज 6 जून को मंदसौर का इतिहास न दोहराये।

अन्नदाता इस सरकार को नही करेगी माफ

मंदसौर गोलीकांड वाली घटना को याद करते हुए सज्जन सिंह वर्मा(sajjan singh verma) ने शिवराज सरकार पर ट्वीट(tweet) करते हुए कहा है कि आज ही के दिन 6 जून को मंदसौर(mandsaur) में शिवराज सरकार ने 6 किसानों को गोलियों से भून दिया था लेकिन आज फिर अब देवास(dewas) में इतिहास दोहराने की राह पर है। सीएम शिवराज देवास में चक्काजाम करके बैठे किसानों का दर्द सुन लिजिए। खैर आपके दमन के आगे यह आज भी झुकने वाले नहीं है। वहीँ उन्होंने एक वीडियो(video) शेयर(share) करते हुए कहा कि आज 6 जून को काला दिन(black day) है। आज ही के दिन भाजपा की शिवराज सरकार ने किसानों की छाती पर गोलियां बरसाई थी। अन्नदाता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा। सज्जन सिंह वर्मा ने सभी मंदसौर के शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजली दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews