Bhopal News: अब वल्लभ भवन में कोरोना की दस्तक, 3 आईएएस संक्रमित

IAS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश का प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ भवन भी कोरोना की चपेट में आ गया है। प्रदेश के तीन सीनियर आईएएस अधिकारी (MP Senior IAS Officer) कोरोना संक्रमित पाये गये है।इधर, भोपाल में आज 400 से ज्यादा नए केस मिले है।

यह भी पढ़े.. MP में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग (Urban Administration Department) की एक बैठक कोरोना संक्रमण फैलने की वजह बन गई है। 6 जनवरी को आयोजित की गई इस बैठक के बाद विभाग के दो सीनियर आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल दोनों अधिकारी को आइसोलेटेड है और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। वहीं विभाग के मंत्री सहित अन्य लोग भी अपनी अपनी जांच करा रहे हैं।इसके साथ ही एक अन्य विभाग मे पदस्थ सीनियर आईएएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

फिलहाल वे भी होम आइसोलेट हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सलाह दी है कि वे भी अपनी जांच करा ले। कोरोना जिस तेजी के साथ प्रदेश में पैर पसार रहा है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार (MP Government) के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है जिसमें सभी मंत्री गण भी उपस्थित होंगे। इस बैठक में स्कूल कॉलेजों (School-College) को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी की चमक कमजोर, ये है ताजा रेट

। इसके साथ-साथ सरकार कुछ अन्य महत्वपूर्ण पाबंदिया भी लगा सकती है जो कोरोना को फैलने से रोके। डॉक्टरों ने भी लोगों को बेहद एहतियात बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय जितने भी खासी जुखाम के मरीज सामने आ रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं इसीलिए कोई भी ऐसी दिक्कत होते ही तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews