चलती ट्रैन में दौड़कर दूध पहुंचाने वाला RPF जवान बना ‘असली हीरो’, रेलमंत्री ने सराहा

चलती ट्रैन में दौड़कर दूध पहुंचाने वाला RPF जवान बना ‘असली हीरो’, रेलमंत्री ने सराहा

भोपाल| देश भर में कोरोना (Corona) महामारी के बीच संकट के समय में जवानों की सेवा और कर्तव्य परायणता को हर कोई सराह रहा है| भोपाल में पदस्थ रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के जवान इंदर यादव ने चलती ट्रैन (Train) में मासूम को जान पर खेल कर दूध का पैकेट उपलब्ध कराया| आरपीएफ जवान के इस कदम की सभी तारीफ कर रहे हैं| बच्ची की मां ने जवान को असली हीरो बताया। वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने भी फेसबुक और ट्विटर पर जवान की इस सेवा को सराहा है|

जवान आरपीएफ थाना भोपाल में आरक्षक है। 31 मई को बेलगांव (कर्नाटक) से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार एक मां अपने बच्चे के लिए दूध के लिए परेशान हो रही थी| जब ट्रेन भोपाल पहुंची तो महिला साफिया हासमी ने एक आरपीएफ जवान को अपनी व्यथा सुनाई और जवान ने बच्ची के लिए दूध का इंतजाम किया।

स्टेशन से रफ्तार पकड़ चुकी ट्रेन में मां तक दूध पहुंचाने के लिए आरपीएफ जवान ने दौड़ लगाई, तब जाकर बच्ची को दूध मिल पाया। महिला ने कहा मेरी बेटी रो रही है। पिछले स्टेशनों से मांग करती आ रही हूं, दूध नहीं मिल रहा है। उन्होंने इन्दर यादव को असली हीरो बताया| महिला एक जून की सुबह गोरखपुर पहुंची तो उसने वीडियो संदेश भेजा, जवान को असली हीरो बताया। यह बात रेलमंत्री पीयूष गोयल तक पहुंची तो उन्होंने जवान की सेवा को सराहा और फेसबुक तथा ट्विटर पर वीडियो को शेयर किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews