भोपाल की अरेरा कॉलोनी में हुई चोरी का चंद घंटे में हुआ खुलासा, एक करोड़ नहीं 6 लाख की थी लूट, आरोपी गिरफ्तार

bhopal police

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लूट की खबर सामने आई है। भोपाल की पॉश कॉलोनी, अरेरा कॉलोनी में बीते बुधवार की रात अनमोल ज्वेलर्स वालों के घर में 6 लाख की चोरी हो गई। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू अड़ाकर लाखों रुपए की चोरी की गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर पर सिर्फ सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी।

bhopal

जानकारी के मुताबिक तीनों अपराधी पेंटर थे और वह पेंट की मशीन रखने के बहाने घर में घुसे थे। घर में केवल सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी। मौका देखते ही तीनों बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के साथ सोने के आभूषण लूट ले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की गई।

चंद घंटों में ही पुलिस के हाथ लगी सफलता

सराफा कारोबारी के घर के सामने वाले बंगले पर तैनात गार्ड ने महिला की चीख पुकार सुनी और लुटेरों को भागते हुए देखा। एक लुटेरे को उन्होंने दबोच लिया लेकिन दो भाग निकले। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को पकड़ लिया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews