लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग ऑपरेशन के जरिए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वत

उज्जैन।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शिवराज सरकार की मुहिम जारी है। शिवराज सरकार के सत्ता में वापस आते ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई ने जोर पकड़ा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन से पटवारी की रिश्वत लेने की एक खबर सामने आई है। जिसके बाद उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किए हैं।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार उज्जैन के ताजपुरा निवासी किसान अमर सिंह उज्जैन लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी की विधान नगर में रहने वाले पटवारी इंदर सिंह ले नामांतरण के लिए किसान से करीबन 10,000 रुपए के रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रंगे हाथ दबोच ने के लिए प्लान बना कर किसान को पटवारी के पास भेजा। लोकायुक्त ने किसान से पटवारी की बात को रिकॉर्डिंग करने की भी बात कही। जहां मनाने के बाद पटवारी 10000 रुपए की जगह 7000 रुपए पर मान गया और यह सारी घटना किसान द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई।

जिसके बाद दूसरे दिन सुबह किसान ने पैसे देने के लिए पटवारी को कलेक्ट्रेट के सामने बुलाया। किसान ने पटवारी को पैसे दिए।जिसके बाद फौरन उज्जैन लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ धर दबोचा। पटवारी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews