आरक्षण को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, OBC-EWS के छात्रों को मिलेगा लाभ

मोदी सरकार आरक्षण

PM MODI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला किया है। इसके तहत मेडिकल और डेंटल कोर्स के ऑल इंडिया कोटा के UG/PG सीटों पर ओबीसी को 27%  (OBC Reservation)और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Reservation) को 10% आरक्षण मिलेगा।यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 12वीं के रिजल्ट के बाद सामने आया मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

नए आदेश के तहत, अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल/डेंटल कोर्स (MBBS / MD / MS / Diploma / BDS / MDS) के लिए OBC को 27 प्रतिशत और EWS कोटे वाले को 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।  यह स्कीम 2021-22 के सत्र से शुरू होगी।इसका फायदा ऑल इंडिया कोटा स्कीम (AIQ) के तहत किसी भी राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान से लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़े.. नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में मौत, शिवराज-दिग्विजय ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि ऑल इंडिया कोटे के तहत अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में OBC वर्ग के छात्रों को 27% व कमजोर आय वर्ग (EWS) के छात्रों को 10% आरक्षण दिया जाएगा। इस निर्णय से मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में प्रवेश के लिए OBC तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से आने वाले 5,550 छात्र लाभान्वित होंगे। देश में पिछड़े तथा कमजोर आय वर्ग के उत्थान के लिए उन्हें आरक्षण देने को सरकार प्रतिबद्ध है।आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार का आदेश का लाभ लगभग 5,550 छात्रों को सीधा पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews