किसानों के लिये बङी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात

Farmers-who-are-learning-to-save-environment

नई दिल्ली।

विश्व में फैले कोरोना महामारीcorona pandemic) और देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच मोदी सरकार(modi government) किसानों को लेकर एक बड़ा ऐलान(announcement) करने जा रही है। सरकार चरणबद्ध तरीके से देशभर के किसानों(farmers) के करीबन एक लाख करोड़ रुपये(1 Lakh Crore) का कर्ज माफ करेगी। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने एक योजना तैयार की है। अभी केंद्र(central) इस योजना पर कार्य कर रही है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार(central government) जल्द ही इसपर बड़ा ऐलान कर सकती है।

दरअसल एक मीडिया चैनल(media channel) से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का ऐलान मोदी सरकार चरणबद्ध तरीके से करेगी। जहाँ पहले चरण में सरकार किसानों को राहत देते हुए उनके 25,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का ऐलान कर सकती है। बता दें कि देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से किसानो त्रस्त हैं। लॉकडाउन का सबसे गहरा आर्थिक प्रभाव भी किसानो पर ही पड़ा है। ऐसे में प्रकृति की तरफ से भी उन्हें लगातार दोहरी मार मिल रही है। जहाँ एक तरफ किसान लॉकडाउन की वजह से अपने उत्पादित खरीफ फसल(kharif crops)  को नहीं बेच पा रहें। उन्हें उनके माल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। वहीँ दूसरी तरफ लगातार हो रहे बारिश, आंधी और ओले ने किसानों को और क्षति पहुंचाई है।

टिड्डियों का हमला

इधर भारत में एक बार फिर टिड्डियों के दल ने देश के कई राज्यों जैसे पंजाब(punjab), हरियाणा(hariyana), राजस्थान(rajasthan), मध्य प्रदेश(madhyapradesh), दिल्ली(delhi) और गुजरात(gujrat) में टिड्डियों का दल आतंक मचा रखा है। इन टिड्डी दलों ने फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है जिससे किसान काफी परेशान हैं।

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा वक़्त वक़्त पर किसानों को राहत देते हुए बड़े ऐलान किये गए ।हैं किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने मई माह में घोषणा की थी कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (Kisaan credit card) है, अब वो इसका घर की जरूरतों को भी पूरा करने के लिए कर सकते हैं। वहीँ पिछले दिनों सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज में एक बड़ा हिस्सा किसानों के लिए आवंटित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews