MP में छाए रहे बादल व लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

mp news

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश की आज दिनभर की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज व सभी बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं सिर्फ एक क्लिक पर…

MP Board Result : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, जल्द जारी होंगे नतीजे
MP Board Exam 10th-12th Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election: बालाघाट में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राहुल गांधी पर किया हमला
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता आए दिन बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार, 8 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री और वर्तमान प्रदेश मंत्री प्रह्रलाद पटेल की मौजूदगी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिहं नगपुरे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: PM Modi 9 अप्रैल को बालाघाट में, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
एक दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 09 अप्रैल मंगलवार को बालाघाट पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News : 10 हजार की रिश्वत ले रहे थे दो बाबू, लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार लोकायुक्त द्वारा ऐसे भ्रष्ट अफसरों की धर पकड़ की जा रही है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Betul News: सर्जरी के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मांगे रुपए, परिजन ने वीडियो बनाकर कलेक्टर से की शिकायत
मध्य प्रदेश में बैतूल जिला चिकित्सालय में पदस्थ सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अबकी बार प्रदीप धाकड़ पर सर्जरी करने के लिए मरीज से पैसे लेने के आरोप लगे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: ज्वाइनिंग का अभियान जारी रहेगा, बोले नरोत्तम मिश्रा, कहा हमारे दिल और पार्टी में पर्याप्त जगह
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। नेताओं के पार्टियों में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी खूब जोरो शोरो से चल रहा है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024 : सिवनी में राहुल गांधी ने फिर समझाया आदिवासी और वनवासी का फर्क
इस बार लोकसभा चुनाव में राजनीतक दलों की नजर ओबीसी, दलित के साथ साथ खास तौर पर आदिवासी वोट बैंक पर है, पार्टियों ने नेता अपनी हर रैली में सिर्फ इन्हीं की बात कर रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

MP Weather Update : छाए रहेंगे बादल, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-ओले का ऑरेंज-रेड अलर्ट
अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर ओले-बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल-बालाघाट समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हुई, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: वीडी शर्मा बोले खजुराहो का कमल “स्वर्ण कमल” बनकर दिल्ली पहुंचेगा
मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों को जीतने का संकल्प लेने वाली भाजपा ने अब कुछ और संकल्प लिया हैं, प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि हम खजुराहो में जीत का इतिहास बनायेंगे और खजुराहों के कमल को स्वर्ण कमल बनाकर दिल्ली भेजेंगे, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Mandi Bhav: मूंग और तुअर के रेट में उछाल जारी, उड़द और डॉलर चना भी तेज, देखें 8 अप्रैल का ताजा मंडी भाव
इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव लेकर आएं हैं। प्रतिदिन मार्केट में अनाज और सब्जियों के रेट आने वाले उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको यहां मिल जाएगी, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews