Lok Sabha Election 2024: वीडी शर्मा बोले खजुराहो का कमल “स्वर्ण कमल” बनकर दिल्ली पहुंचेगा, विपक्ष के गठबंधन को बताया रामद्रोहियों का गठबंधन

VD Sharma

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों को जीतने का संकल्प लेने वाली भाजपा ने अब कुछ और संकल्प लिया हैं, प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि हम खजुराहो में जीत का इतिहास बनायेंगे और खजुराहों के कमल को स्वर्ण कमल बनाकर दिल्ली भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस बार यहाँ 80 प्रतिशत तक वोटिंग हो और प्रदेश में कुल वोटिंग प्रतिशत 90 तक पहुंचे, उन्होंने विपक्षी गठबंधन को रामद्रोहियों का गठबंधन बताया।

हर बूथ को मोदी बूथ बनायेंगे, 370 ज्यादा वोट बढ़ाएंगे : वीडी 

वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भले ही हमारे पक्ष में सकारात्मक माहौल बना हुआ है लेकिन फिर भी हमारे कार्यकर्ता एक एक बूथ पर पूरी मेहनत से लगे हुए हैं, उन्होंने कहा कि भले ही खजुराहो से कांग्रेस भाग गई, सपा भाग गई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत में कमी नहीं है हम हर बूथ को मोदी बूथ बनायेंगे और 370 ज्यादा मतों से जीत दर्ज करेंगे।

प्रदेश का मतदान प्रतिशत 90 प्रतिशत तक ले जाने का संकल्प 

वीडी शर्मा ने कहा कि पिछली बार इस लोकसभा में भाजपा को 65 प्रतिशत वोट मिला था अब हमने इसे बढ़ाकर 75 से 80 प्रतिशत तक ले जाने का संकल्प लिया है, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना भी हमारा संकल्प है पिछली बार ये 78 प्रतिशत था हम इस बार इसे 90 प्रतिशत तक ले जाने का संकल्प ले रहे हैं।

पूरा देश चाहता है मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनें, सबका आशीर्वाद उनके साथ 

उन्होंने कहा कि जैसे हमने विधानसभा में सुबह 6 बजे से ही अभियान शुरू किया था इस बार भी वैसा ही करेंगे। हर बूथ पर कमल खिलेगा, खजुराहो का कमल तो स्वर्ण कमल बनकर दिल्ली पहुंचेगा। सभी समाजों सभी वर्ग के लोगों का भाजपा पर और मोदी जी पर आशीर्वाद है, देश का हर नागरिक चाहता है कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें और देश उनके नेतृत्व में तरक्की करे।

इंडी गठबंधन रामद्रोहियों का गठबंधन, ये लोग मैदान छोड़ गए तो हम क्या करें ?

विपक्ष के गठबंधन पर हमला करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो इंडी गठबंधन है वो ठग गठबंधन है, घमंडिया गठबंधन है, ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ हमेशा खड़े होते हैं, ये राम द्रोही है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई, जिन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया, उसका विरोध किया, बुंदेलखंड तो राम भक्तों की भूमि है, यहाँ ऐसे लोगों को कभी अवसर नहीं मिला और न मिलेगा, अब ये लोग खुद ही मैदान छोड़कर भाग गए तो हम क्या करें इस बार खजुराहो लोकसभा सीट जीत का रिकॉर्ड बनाएगी ये तय है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews