बड़ी खबर: रेलवे ने बदला अपना फैसला, अब 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

बड़ी खबर: रेलवे ने बदला अपना फैसला, अब 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना काल में लगी पाबंदियां हटाकर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू करने वाली रेलवे (Railway) ने अब यात्रियों को एक और राहत दी है।  मध्य रेलवे (Central Railways) ने प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) की कीमत 50 रुपये करने का अपना फैसला वापस लेते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये कर दी है।

मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट वापस 10 रुपये किये जाने की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि सीएसएमटी (CSMT), दादर (Dadar) एलटीटी (LTT), ठाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये की जगह 10 रुपये की कर दी गई है।  नई दरें आज 25 नवंबर से प्रभावी हो जाएँगी।

ये भी पढ़ें – पानी के पाइप से बरसी नोटों की गड्डियां और सोने के आभूषण, देखें ACB की रेड का Viral Video

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत  10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी थी। जिसे अब मध्य रेलवे ने वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में आया उछाल, ये है ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews