MPPSC : उम्मीदवारों को बड़ी राहत, 11 अप्रैल को होनी वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 11 अप्रैल को होने वाली MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा अब 20 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के एक बार फिर से तेजी से फैलने के कारण मप्र लोक सेवा आयोग ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े… MPPSC : 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा रद्द करने की मांग, उम्मीदवारों में भारी आक्रोश

दरअसल, 260 पदों के लिए 11 अप्रैल को राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा होना थी। इसमें करीब 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान था, इसके लिए प्रदेशभर में 800 केन्द्र बनाए गए थे, लेकिन प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते परीक्षा कैंसिल करने की मांग उठाई जा रही थी।छात्रों द्वारा भी परीक्षा स्थगित करने के लिए पीएससी मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजे गए थे और सोशल मीडिया पर #mppsc_prelims_11april_postpone_karo ट्रेंड कर रहा था।

छात्रों द्वारा तर्क दिया गया था कि जब गृह विभाग और पीईबी (PEB) द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department)  द्वारा कॉलेज-यूनिवर्सिटी (College) की परीक्षाएं  आगे बढ़ाने और स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा 15 अप्रैल से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया जा रहा है तो फिर MPPSC के उम्मीदवारों की ही परीक्षा लेकर जान खतरे में क्यों डाली जा रही है।

MPPSC

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews