BJP विधायक के भाई के घर सेक्स रैकेट का खुलासा, WhatsApp पर भेजी जाती थी लड़कियों की फोटो

sex-racket

बरेली।डेस्क रिपोर्ट।

कोरोना संकटकाल में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की एक लड़की को को गिरफ्तार किया है, वही चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिली हैं।इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की माने तो ये अंतरराज्यीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है। लड़कियों के लाने वाले दलाल की तलाश की जा रही है सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बारात घर में विभिन्न मांगलिक और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए जाते है, जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था।पकड़ी गई दिल्ली निवासी लड़की इससे पहले भी बरेली के फन सिटी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी है। कोलकाता, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियों से उसके संपर्क हैं। उन्होंने बताया कि वो ग्राहकों को लड़कियों के फोटो सोशल मीडिया के जरिए भेज कर सौदा तय करती थी, उसने पुलिस को जो मोबाइल फोन सौंपा है उसमें बरेली शहर के कई ग्राहकों के नाम शामिल है।पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा, चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

विधायक बोले-मेरा इससे कोई लेना देना नही
इस मामले में विधायक छत्रपाल गंगवार का कहना है कि उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। बारात घर को किराए पर दिया गया था, इस मामले से उनका और हमारा कोई लेना देना नहीं है. पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews