पार्टी छोड़ने की बात पर BJP सांसद की सफाई, कहा- विपक्ष कर रहा मेरे खिलाफ षड्यंत्र

बीजेपी सांसद

भोपाल।संजय बेचैन

गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद(BJP MP) के पी यादव(K.P.Yadav) के घर कांग्रेस(congress) की कथित सेंधमारी की चल रही अटकलों के बीच आज के पी यादव को खुद इस पूरे मामले में सफाई देने सोशल मीडिया(social media) पर सामने आना पड़ा है। सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट से केपी यादव ने सफ ाई देते हुए कहा है कि मैं भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं । विगत दिनों से विपक्षियों द्वारा मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस में जाने की निराधार खबरें चलाई जा रही हैं। जिनकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।

ऐसी भ्रामक खबरों से विपक्षी दलों का ओछापन नजर आ रहा हैए मैं सदैव भाजपा के साथ हूं और रहूंगा ऐसे षड्यंत्र से वह भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल को चोट नहीं पहुंचा सकते। मैं विपक्षियों से कहना चाहूंगा कि कृपया ऐसी भ्रामक और निराधार खबरें ना चलाएं। भाजपा सांसद के पी यादव को यह सफाई इसलिए पेश करना पड़े क्योंकि गत समय कांग्रेस शासन में पूर्व मंत्री सचिन यादव भाजपा सांसद के पी यादव के अशोकनगर स्थित पैतृक गांव सतहरि में उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने केपी यादव के भाई अजय पाल यादव से लगभग 40 मिनट तक बंद कक्ष में वार्तालाप किया था।

इसके बाद से समाचार पत्रों में इस तरह की खबरें जोर पकडऩे लगी कि कांग्रेस यादव बाहुल्य सीट मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से के पी यादव के भाई को प्रत्याशी बनाना चाहती है जहां हाल ही में उपचुनाव होना है। अजय पाल यादव ग्राम पंचायत में उप सरपंच हैं और पिछले समय उनके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की खबरें भी सामने आई थी। यहां बता दें कि सांसद के पी यादव ने गुना शिवपुरी क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव हराया था, लेकिन अब श्री सिंधिया स्वयं कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं इन परिस्थितियों में आने वाले समय में गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से डॉक्टर के पी यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है क्योंकि यह सीट सिंधिया खानदान की पारंपरिक सीट है जहां से इस परिवार के सदस्य पिछले लंबे समय से प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। के पी यादव के भाई अजयपाल यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया से खासी नाराज बताए जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews