मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

Indore to Sharjah Flight

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर लैंड किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।  फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 बजे लैंडिंग हुई, जिसके बाद जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े..MP News: किसानों के लिए अच्छी खबर, सहकारिता विभाग ने जारी किए ये निर्देश, 6 जिलों को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई। गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी, फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई । फिलहाल पूरे विमान की चेकिंग की जा रही है और एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े..Teachers Recruitment: शिक्षक वर्ग 3 काउंसलिंग के लिए गाइडलाइन जारी, 18000 पदों पर होनी है भर्ती, जानें पात्रता और नियम

सभी यात्रियों के सामान की एक-एक कर चेकिंग हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बताया गया है कि देर रात 11:15 बजे एक कॉल से सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि रात 3:20 पर जो फ्लाइट मॉस्को से एयरपोर्ट के T3 पर आ रही है उसमें बम है, ढाई बजे के आसपास सुरसा टीम अलर्ट हो चुकी थी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया और विमान को रनवे 29 पर उतारा गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews