BSE Telangana SSC Result 2021: इन वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम, जानें रिजल्ट देखने के स्टेप्स

vyapam recruitmemnt

तेलंगाना, डेस्क रिपोर्ट। बीएसई तेलंगाना एसएससी 2021 (BSE Telangana SSC 2021) के परिणाम (results) आज घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों को bse.telangana.gov.in या फिर manbadi.co.in पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बीएसई तेलंगाना एसएससी के परिणाम में पास होने वालों की दर 100% है। तेलंगाना स्टेट सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट( TS SSC) या कक्षा 10 के परिणाम शुक्रवार 21 मई, 2021 को घोषित किये गए। इस परीक्षा में बैठे सभी 5.21 लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है।

यह भी पढ़ें… MP Weather Update: मप्र के इन जिलों मे बारिश के आसार, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

विद्यार्थी अपना परिणाम tbse.telangana.gov.in, result.cgg.gov.in या फिर bse.telangana.gov.in पर जा कर देख सकते हैं। परीक्षा में बैठे 5.21 लाख परीक्षार्थियों में 2,53,661 लड़कियां हैं वहीं 2,62,917 लड़के हैं। इस परीक्षा में 2,10,647 परीक्षार्थियों ने 10 सीजीपीए हांसिल किया है। बता दें कि टीएस एसएससी 2021 की परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी इसीलिए परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनाए गये हैं।

टीएस एसएससी परिणामों को देखने के लिए स्टेप्स:

* ऑफिशियल वेबसाइट tbse.telangana.gov.in, result.cgg.gov.in और bse.telangana.gov.in पर जाएं

* होमपेज पर TS SSC 2021के लिए दिया गया लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। उसे क्लिक करें।

* नया पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, आपका रिजल्ट दिखने लगेगा

* TS SSC 2021 के परिणाम को डाउनलोड कर लें

* प्रिंटआउट निकलवा लें

यह भी पढ़ें… सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाएं सवाल

इसके अलावा वैकल्पिक वेबाइट indiaresult.com, examresults.net और manabadi.co.in पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। इस वर्ष कुल 5,21,073 परीक्षार्थियों ने एसएससी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किये थे जिनमें से 5,16,578 रेगुलर आवेदनकर्ता थे वहीं 4,495 पिछले वर्ष फेल हुए छात्र हैं जिन्होंने इस वर्ष दोबारा इस परीक्षा के लिए आवेदन किये थे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews