सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाएं सवाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने राजनीति गलियों में एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी है। दरअसल स्वर्गीय राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ट्वीट के माध्यम से उन्हें याद किया। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राजीव गांधी के लिए ट्वीट करने के बाद उस ट्वीट (Tweet) को डिलीट कर दिया गया। अब इस बात पर राजनीति शुरू हो गई है। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट डिलीट के बाद कांग्रेस नेता केके मिश्रा (k.k.mishra) ने उन पर निशाना साधा है।

दरअसल केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सिंधिया जी, स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आपको उनका स्मरण करना स्वागत योग्य कदम है लेकिन पहले ट्वीट डिलीट कर दूसरा करना यह बेहद आश्चर्यजनक है। केके मिश्रा ने कहा कि शायद “स्वयंभू विश्वगुरु” द्वारा राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता लिखने से तिलमिला गए होंगे।

Read More: कमलनाथ का सनसनीखेज दावा- दूसरी लहर में कोरोना से हुई मौतों के बताए आंकड़े

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए ट्वीट किया था कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।हालांकि कुछ ही देर में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उस ट्वीट को डिलीट कर एक दूसरा ट्वीट किया गया।

जहां सिंधिया ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको कोटि कोटि नमन। अब पहले ट्वीट को डिलीट करके ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दूसरा ट्वीट करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस पर अब तक कई कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews