दिग्विजय की अपील, ‘बागी विधायकों को पहले हराओ, बाद में चाहे तो खत्म कर देना कांग्रेस’

दिग्विजय की अपील, ‘बागी विधायकों को पहले हराओ, बाद में चाहे तो खत्म कर देना कांग्रेस’

भोपाल। प्रदेश में छिड़े कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) और उपचुनाव (By election) से पहले एक बार फिर प्रदेश की सियासत तेज होने लगी है। इसी बीच गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जनता से अपील की है। सोशल मीडिया पर जनता से भावनात्मक अपील करते हुए दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से बागी हुए 22 पूर्व विधायकों पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे विधायकों को उपचुनाव में हराएं। ताकि दोबारा कोई भी विधायक बिकने को तैयार ना हो और पार्टी भी इससे सबक ले सके।

दरअसल गुरुवार को अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर दिग्विजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि चाहे आप कांग्रेस समर्थक हो या बीजेपी के इन 22 पूर्व विधायकों का हराना देश के लोकतंत्र के लिये जरूरी है । क्योंकि अगर ये जीत गए तो ये परंपरा हर पार्टी में चल पड़ेगी जनता चुनाव में वोट दे ना दे विधायक खरीदो और सरकार बनाओ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ये विधायक जीत गए, तो गलत परंपरा चल पड़ेगी, विधायकों की मंडी लगेगी बड़े नेता दलाल बन बैठेंगे। दिग्विजय सिंह ने जनता से अपील की है कि अगर ये 22 बुरी तरह हार गए तो मध्यप्रदेश और आपका क्षेत्र एक मिसाल बन जायेगा देश मे कोई भी पार्टी विधायक खरीदने को तैयार नही होगी और कोई विधायक भी बिकने को तैयार नही होगा । अगर आपको कांग्रेस को खत्म करना है तो इसके बाद के हर चुनाव में आपके पास मौका होगा हरा देना कांग्रेस को लेकिन लोकतंत्र बचाने का जनता के वोट की कीमत को बरकरार रखने का ये आखिर मौका है।

वहीं उन्होंने जनता से कहा है कि बीजेपी वाले बीजेपी को कांग्रेस वाले कांग्रेस को वोट देना लेकिन ये 22 जब जब जिस जिस पार्टी से चुनाव लड़े इनको किसी भी पार्टी के टिकट पर जिंदगी भर मत जितने देना यही लोकतंत्र के लिये आपका योगदान होगा कृपया इस मैसेज को उन 22 जहाँ जहाँ से जिस भी पार्टी से चुनाव लड़े उस क्षेत्र में पहुँचा कर लोकतंत्र बचाने के काम मे भारत देश की मदद करे ।इसी प्रकार देश का लोकतंत्र बचेगा भारत देश बचेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews