करोड़ो की ज़मीनों का सौदागर “चंपू” चढ़ा पुलिस के हत्थे

करोड़ो की ज़मीनों का सौदागर “चंपू” चढ़ा पुलिस के हत्थे

इंदौर।आकाश धोलपुरे

दो साल पहले मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा शुरू हुई भू माफियाओं पर शिकंजे की कार्रवाही लगातार जारी है इस क्रम में इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमे 15 से ज्यादा जमीन से जुड़े मामलों में लंबे समय से फ़रार भू माफ़िया चंपू अजमेरा इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आगया है

गौरतलब है कि इंदौर में ज़मीनों के 15 से भी ज़्यादा ज़्यादा प्रकरणों में फ़रार भू माफ़िया चंपू अजमेरा को इंदौर की क्राईम ब्रॉंच पुलिस ने नेपाल से धर दबोचा है.. पुलिस को चंपू की लंबे समय स्व तलाश थी इस बीच इंदौर पुलिस और प्रशासन ने चंपू के कई ठिकानों को ज़मीदोज़ भी किया था लेकिन अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क की रिपोर्ट के बाद चंपू को नेपाल से गिरफ्तार कर लिटा गया है पुलिस ने चंपू के पास से वकः कार और कुछ केश भी जप्त किया है ,लंबे समय से भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा पुलिस की गिरफ्त से दूर था जिसके चलते जनवरी में उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर में दबिश दी थी। उसके नहीं मिलने पर उसकी पत्नी योगिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। योगिता चंपू की कंपनी के बोर्ड में शामिल है। बहरहाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसके बाद कई जमीन से जुड़े मामलों में बड़े खुलासे हो सकते है पुलिस जल्दी ही चंपू को लेकर इंदौर पहुचेगी।

इंदौर के भू माफियाओं की सूची

चंपू अजमेरा- कॉलोनी काटने में गड़बड़ी।
चिराग शाह- प्लॉट बेचने में हेराफेरी।
बब्बू और छब्बू- कई गंभीर प्रकरण दर्ज।
दीपक मद्दा- कई विवादित मामलों में नाम।
राजू गाइड- लिस्टेड गुंडा, 30 अपराध।
बॉबी छाबड़ा- जमीन की हेराफेरी।
हेमंत यादव- अवैध वसूली व धमकाना।
अरुण डागरिया- जमीन के घपले।
निखिल कोठारी- जीतू सोनी का साथी।
ओम प्रकाश सलूजा- अवैध निर्माण।
विनोद कालरा- अवैध निर्माण किए।
मुख्तियार- कुख्यात गुंडा, कई अपराध।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews