कमलनाथ पर CM Shivraj का पलटवार, कहा- युवा उद्यमी योजना नहीं हुई बंद, स्वरूप में किया जाएगा परिवर्तन

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कई योजनाओं की शुरूआत की थी। जिसमें से एक था बेरोजगारों को रोजगार के लिए लोन देना, जिसे शिवराज सरकार द्वारा बंद किए जाने के आदेश पर पूर्व सीएम कमलनाथ भड़क उठे। पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को घेरते हुए कहा कि ‘शिवराज सरकार किसान विरोधी (Shivraj government anti-farmer) होने के साथ-साथ युवा और रोजगार विरोधी भी है।’ जिस पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘युवा उद्यमी योजना बंद नहीं की गई है, योजना के स्वरूप में परिवर्तन का विचार चल रहा है।’

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर बोला हमला

बता दें कि प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी को लेकर पहले से ही युवाओं में गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर ट्वीट कर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme) के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को ऋण मिलने के साथ-साथ अनुदान व सब्सिडी भी मिलती थी। बड़ी शर्मनाक बात है कि जो प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं, उनके भी आवेदन रोकने का निर्णय लिया गया है?

ये भी पढ़े- शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर भड़के कमलनाथ, बोले- योजनाओं को वापस चालू करें

सीएम शिवराज ने दिया ये जवाब

पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme) बंद नहीं की गई है, योजना के स्वरूप में परिवर्तन का विचार चल रहा है। योजना की री-डिजाइनिंग जरूरी है, जिससे जरूरतमंद को, क्षमतावान को, जो अपनी इंडस्ट्री खड़ी कर सकता है, ऐसे युवाओं को लाभ मिले।

CM शिवराज को बताया किसान और युवा रोजगार विरोधी

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को बंद किए जाने को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि शिवराज सरकार किसान विरोधी होने के साथ-साथ युवा व रोजगार विरोधी भी। अपने 15 वर्ष के शासनकाल में भी युवाओं को रोजगार देने को लेकर कुछ नहीं किया और वर्तमान सरकार में भी रोजगार वाली योजनाओं को कर रही बंद? जिसके बाद कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से इन योजनाओं को तत्काल वापस चालू करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews