इंदौर के शहीद पुलिस ऑफिसर को रंगों से भरी श्रद्धांजलि

इंदौर के शहीद पुलिस ऑफिसर को रंगों से भरी श्रद्धांजलि

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

कोरोना वारियर्स के तौर पर इंदौर के पुलिस जवान और अधिकारी 24 घण्टे अलर्ट पर है। पुलिस की कोशिश ये ही है कि वो लोगो लो अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दे और साथ ही लॉक डाउन का पालन भी कड़ाई से कराए इसके अलावा इंदौर पुलिस जरूरतमन्द लोगो की मदद भी करती नजर आ रही है।

कोरोना संकट के बीच बीते रविवार को शहर के जूनि इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी, कोरोना से 18 दिन तक जंग लड़ने के बाद शहीद हो गए। जिसके बाद इंदौर में जहां पुलिस महकमे ने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी वही शहरवासियों ने अपना दुःख सोशल मीडिया के जरिये जाहिर किया था। इधर, शहर के छावनी क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटी वर्षा सिरसिया ने शहीद पुलिस अधिकारी को अपने ही अंदाज में सेल्यूट किया। दरअसल, समाज सेवा से जुड़ी रहने वाली वर्षा का भावनाएं व्यक्त करने का तरीका थोड़ा जुदा है। वर्षा ने रंगोली कला के जरिये शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी इसके लिये वर्षा ने महज 2 घण्टे में उनकी तस्वीर रंगों के जरिये उकेरी और वो भी इंदौर की पावन धरती पर। लॉक डाउन के बीच शहीद की रंगोली वाली तस्वीर के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में जूनि इंदौर टीआई की शहादत की चर्चा फिर से शुरू हो गई है और अब महकमा दोगुने उत्साह के साथ कोरोना से फाइट करने के लिये तैयार है। बता दे कि इसके पहले फाइट अगेंस्ट कोरोना मुहिम के चलते वर्षा सिरसिया पीएम मोदी, शहर के पुलिस अफसर, डॉक्टर, नर्स, सफाई सैनिक और मीडिया के लिये भी रंग भरे अंदाज में अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुकी है।

कोरोना वायरस के चलते जहां सभी जगह लॉक डाउन है और इस महामारी से बचने के लिए जहां लोग अपने घरों में कैद है वही डॉक्टर और पुलिसकर्मी लगातार फील्ड पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जिसके चलते कई डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी इस कोरोना की चपेट में आ चुके हैं हाल ही में इस कोरोना की चपेट में जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी भी इस कोरोना महामारी का शिकार बन गए और उनकी मृत्यु हो गई जिसके चलते एक अहम योद्धा को सभी ने खो दिया है उन्हें सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिसके चलते एक अलग तरीके से एक मध्यम वर्ग की लड़की वर्षा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई जो कि काबिले तारीफ है वर्षा ने स्वर्गीय देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी की रंगोली के माध्यम से उनकी तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews