BJP को घेरने कांग्रेस प्रदेश भर में चलाएगी ‘गद्दी छोड़ो अभियान’

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी दिनों में 27 सीटों पर उपचुनाव (By-election) होने है, ऐसे कांग्रेस हर वह दांव खेल रही है जो उपचुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने वाला हो। कांग्रेस (Congress) सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) को घेरने के लिए पूरा जोर लगाने का काम कर रही है। ऐसे में अब एमपी कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने के खिलाफ पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर गद्दी छोड़ो अभियान चलाने जा रही है।

प्रदेश में असंवैधानिक

कांग्रेस के मुताबिक शिवराज मंत्री मंडल में संवैधानिक व्यवस्था (Constitutional System) से कहीं ज्यादा सदस्य शामिल है। कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा में सदस्यों की संख्या के मुताबिक 15 फ़ीसदी से ज्यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते हैं। लेकिन शिवराज मंत्रीमंडल में 34 मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस कारण प्रदेश में असंवैधानिक हालात बन गए है। जिसके बाद अब इसको लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी।

युथ कांग्रेस का रोजगार दो अभियान

वहीं अब युवा कांग्रेस ने भी केंद्र और बीजेपी शासित राज्यों में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बेरोजगारी को लेकर युथ कांग्रेस अब देश भर में शोशल मीडिया पर अभियान चलाएगी। वहीं प्रदेश में युथ कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ “रोजगार दो अभियान” चलाएगी। अभियान के तहत युथ कांग्रेस सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड कर सरकार से रोजगार देने की मांग करेगी।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बीजेपी को संभलने का कोई मौका नहीं देना चाहती है और यही कारण है कि कांग्रेस हर दिन रणनीति के जरिए बीजेपी सरकार पर हमलावर है। यही कारण है कि अब प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews