MP उपचुनाव : सांवेर में वोटिंग के दौरान झड़प, गोहद में BJP-BSP और कांग्रेस उम्मीदवार नजरबंद

MP उपचुनाव : सांवेर में वोटिंग के दौरान झड़प, गोहद में BJP-BSP और कांग्रेस उम्मीदवार नजरबंद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 19 जिले की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव (By-election) की जारी वोटिंग के बीच लगातार विवाद की खबरें सामने आ रही है। मुरैना (Morena) की सुमावली सीट (Sumavali Assembly Seat) के बाद अब इंदौर (Indore) की सांवेर विधानसभा सीट (Sanver Assembly Seat पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प और भिंड़ (Bhind) की गोहद विधानसभा सीट (Gohad Assembly Seat) पर प्रत्याशियों को नजरबंद किया गया है।

यह भी पढ़े…MP उपचुनाव: दबंगों ने मतदान करने से रोका, नाराज मतदाता ने किया थाने का घेराव

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 3 नवंबर (3 November) मतदाता पर दबाव डालकर वोट डलवाने को लेकर सांवेर विधानसभा सीट के तलावली चांदा क्षेत्र में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया । वहीं कांग्रेस का आरोप है कि मतदाताओं (Voters) को बहला फुसलाकर बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

सूचना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू (Congress Candidate Premchand Guddu) की बेटी रानी बौरासी भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) से मामले की शिकायत की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को दी चेतावनी। यहां पहुंचे गुड्‌डू ने आरोप लगाया कि इस केंद्र पर एक भी महिला पुलिस की तैनाती नहीं की गई है और मतदान केंद्र पर कुछ लोग फर्जी आईडी कार्ड (Fake Id Card) के जरिए मतदान करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा का कहना है कि गुड्‌डू पोलिंग बूथ पर बैठकर मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं।मौके पर पुलिस बल तैनात है, ताकी आगे कोई विवाद ना हो।

यह भी पढ़े…VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह की चेतावनी-ऐसा नही किया तो करेंगे आंदोलन

वही  गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव (BJP Candidate Ranveer Jatav), कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव (Congress Candidate Mevaram Jatav), बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी (Bahujan Samaj Candidate Yashwant Patwari) को नजरबंद किया गया है।पुलिस (Bhind Police) ने तीनों  को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस (PWD Circuit House में नजरबंद किया है।  इस दौरान भाजपा और कांग्रस प्रत्याशी एक दूसरे के गले भी मिले।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews