CORONA: CM शिवराज ने दिए निर्देश, संक्रमित व्यक्ति के क्वारंटाइन नहीं होने पर होगी कार्रवाई

CORONA: CM शिवराज ने दिए निर्देश, संक्रमित व्यक्ति के क्वारंटाइन नहीं होने पर होगी कार्रवाई

भोपाल।

मध्यप्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के बीच शिवराज सरकार ने जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं। शिवराज सरकार ने निर्देश देते हुए बताया है कि यदि कोई भी इंसान किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में जाने से या क्वारांटाइन होने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकार ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग विदेश से प्रदेश में आ रहे हैं वह अपनी जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें। विदेश से आए लोक स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं और अपने बारे में जानकारी न छिपाएं।प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाते हुए सभी की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक इंदौर आएं हैं।

दरअसल राजधानी में कुछ स्थान पर कोविड 19 के पोस्टर फाड़ने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के ऐसे कई जिले हैं। जहां पर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां संक्रमित लोगों को क्वारांटाइन करें जाने के बाद लोग आइसोलेशन से भाग रहे हैं। वहीं एक मामले में संक्रमण की आशंका से जो प्रशासन लोगों को पोस्टर लगाने और क्वॉरेंटाइन के समझाइश देने जाती है तो लोग अपने पद का रुतबा दिखा रहे हैं। जिसके बाद शिवराज सरकार ने गजट अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश एपिडेमिक डिजीज एक्ट में भी इसका प्रावधान रखा गया है। वही शिवराज सरकार ने विदेश से लोगों से अपील की है संभावित बीमारी के खतरे को देखते हुए लोग अपनी जानकारी छिपा रहे हैं कृपया ऐसा ना करें। वह सेवा कर अपनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे। सीएम ने सख्त आदेश जारी किये हैं कि ये लोग जांच नहीं कराते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही बता दे कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है जबकि इस संक्रमण में आने से प्रदेश में 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

गौरतलब हो कि इससे पहले 15 जनवरी के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिले में करीबन 12 हजार लोग विदेश से वापस आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा इंदौर जिले के है। जिसमें भोपाल 2605,इंदौर 4415, ग्वालियर 689, जबलपुर 725, उज्जैन 605, रतलाम 510, खंडवा 212, नीमच 206, सागर 205, होशंगाबाद 197, छतरपुर 195, सतना 156, कटनी 153, सीहोर 135, धार 134, देवास 122, छिंदवाड़ा 98, विदिशा 77, गुना 67, रीवा 60, खरगौन 51, नरसिंहपुर 47, मंदसौर 45, शिवपुरी 43, रायसेन 29, टीकमगढ़ 28, उमरिया 20, मुरैना 20, झाबुआ 14, हरदा 13, सिंगरोली 13, राजगढ़ 12, सीधी 12, दमोह 9, पन्ना 7, भिंड 5, दतिया 3, डिंडोरी 3, शहडोल 1।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews