मध्यप्रदेश में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना, 1363 नए केस मिले, 14 मौतें

मध्यप्रदेश में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना, 1363 नए केस मिले, 14 मौतें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दीपावली बाद मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर कोरोना (Corona) की रफ़्तार तेज हो गई है| मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों आंकड़ों में गिरावट दर्ज होते ही चेहरे से मास्क हटने लगे, बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल अब दिमाग में नहीं रहा| इसका परिणाम यह हुआ कि अब फिर दोगुनी रफ़्तार से नए मरीज मिलने लगे हैं|

प्रदेश में आज 1363 नए कोरोना संक्रमित मरीज (New Corona Infected Patient) मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Corona Medical Bulletin) के अनुसार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 88 हजार 18 हो गई। वहीं आज 14 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई|

प्रदेश में अब तक 3129 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 1 लाख 75 हजार 89 हो गई है| प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 800 हो गई। बीते 24 घंटे में भोपाल में कोरोना के 231 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 28,360 और मृतकों की संख्या 502 हो चुकी है। वहीं इंदौर में 255 नए केस सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews