IPL में कोरोना की दस्तक, KKR और CSK के सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मैच रद्द

IPL में कोरोना की दस्तक, KKR और CSK के सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मैच रद्द

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नेताओं अभिनेताओं के बाद खिलाड़ी भी कोरोना (Corona) की पकड़ में आ गए है अब कोरोना ने आईपीएल (IPL) में भी दस्तक दे दी है शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद आज शाम 7:30 बजे कोलकाता और बेंगलुरु के बीच में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि यह मैच 30 मई को टूर्नामेंट खत्म होने से पहले किसी भी अन्य दिन खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें…इन कोरोना मरीजों को नहीं है अस्पताल जाने की जरूरत, पढ़िए खास रिपोर्ट

गौरतलब है कि आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium ) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) के बीच मुकाबला होने वाला था लेकिन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे रद्द करना पड़ा, बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान बीसीसीआई (BCCI) ने बायो बबल (Bio-bubble) का मजबूत होने का दावा किया था जिसके तहत आईपीएल कराया जा रहा था लेकिन उसके बाद भी खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आने से बच नहीं पाए। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वरियर को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है और टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी कोरोना जांच कराई गई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है बता दें कि कोलकाता ने अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था जिसके बाद दिल्ली के खिलाड़ियों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…मण्डला : कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर निजी चिकित्सालयों पर कार्यवाही, एफआईआर दर्ज

CSK में भी पहुंचा कोरोना
केकेआर के खिलाड़ियों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) टीम के 3 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें सीईओ काशी विश्वनाथ, बस क्लीनर और बॉलिंग कोच एल बालाजी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है वही टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव है सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएसके (CSK) के सभी टीम मेंबर्स ने रविवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसके बाद उनका सोमवार को रिपोर्ट नेगेटिव आई। वही बुधवार को सीएसके का RR (राजस्थान रॉयल्स) से मैच होना है, फ़िलहाल टीम ने अपनी प्रेक्टिस को रद्द कर दिया है।

बतादें IPL की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसमें देवदत्त पद्दीकल और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। बीच IPL में किसी खिलाड़ी या अन्य स्टाफ के पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews