MP में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, कमलनाथ ने सरकार को किया अलर्ट

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को लेकर सरकार अलर्ट (MP Government) हो गई है| शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं| संक्रमण को नियंत्रण करने जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं| इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने सरकार से सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है|

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कोरोना संक्रमण के आँकड़े एक बार फिर भयावह हो है। प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाये। टेस्टिंग से लेकर अस्पतालों में बेड व इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय। कोरोना गाइडलाइन व नियमो के पालन के लिये समुचित आवश्यक निर्णय लिये जावे।

गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद तेजी से नए मरीज सामने आ रहे हैं| मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति और रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1363 मामले सामने आए। 14 लोगों की मौत भी हो गई। मध्यप्रदेश में अभी एक्टिव केस 9800 हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews