अब इस वरिष्ठ IAS अधिकारी की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अब इस वरिष्ठ IAS अधिकारी की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव, मचा हड़कंप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी(Capital of Madhya Pradesh) में लगातार संक्रमण(infection) के मामले सामने आ रहे हैं प्रतिदिन 100 से अधिक संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव(report positive) आ रही है। शुक्रवार को डेढ़ सौ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही अब नए मामले में प्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर(IAS Officer) की कोरोना(Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दो दिन पहले उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट(corona test) कराया था। शनिवार को राजधानी में 153 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर संक्रमित कैसे हुए स्वास्थ्य विभाग इसका पता लगा रही है। वहीँ उनके परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। वहीँ ताजा मामले में एम्स में एक व्यक्ति और ईएमई सेंटर में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। संजय दुबे से पहले भी आधा दर्जन आईएएस कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आज आईएएस के परिजनों के निवास तक संक्रमण पहुँच चूका है। यहां एक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गया है।

राजधानी के ग्रामीण थाना ईंटखेड़ी तक संक्रमण पहुंच गया है। भोपाल केंद्रीय जेल और भोपाल जिला जेल में एक-एक बंदी और जय प्रकाश अस्पताल के एक कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। वहीं टीटी नगर थाने का एक जवान और आरएएफ बंगरसिया के छह जवान एक साथ पॉजिटिव आए हैं। Mpeb ऑफिस गोविंदपुरा से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। बीडीए कालोनी नबी बाग से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि ग्राम मुगालिया छाप से दो लोग संक्रमित निकले। रुचि लाइफ स्केप से 3 लोग संक्रमित निकले है। शेरपुरा बैरसिया से 4 लोग संक्रमित निकले।

बता दें कि राजधानी में लॉकडाउन(lockdown) के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। भोपाल के 600 से अधिक कन्टेंटमेंट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं। वहीँ इससे पहले रेड जोन(Red zone) की संख्या भी तेजी से कम हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 8440 तक पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews