मप्र में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 1048 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

मप्र में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 1048 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (Byelection) के बाद और त्योहारों के सीजन के बीच कोरोना (Corona) ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है| दिवाली (Diwali) पर बाजारों में भारी भीड़ नजर आ रही है| लगातार लापरवाही के कारण संक्रमण तेजी से फैलने लगा है| शुक्रवार को कोरोना के 1048 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,82,045 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 82 हजार 045 हो गई। प्रदेशभर में 833 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 11 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,076 हो गयी है। इन्दौर में तीन, खरगोन में दो, और भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, रायसेन, उमरिया एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में अब तक 1 लाख 70 हजार 093 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8 हजार 876 हो गई। शुक्रवार को भोपाल में 177 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इंदौर में 195 ,ग्वालियर में 80 और जबलपुर में 53 नये मामले आये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews