रेड जोन में Corona की रफ़्तार तेज़, 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक डॉक्टर भी संक्रमित

रेड जोन में Corona की रफ़्तार तेज़, 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक डॉक्टर भी संक्रमित

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के इंदौर(indore) में दिनों दिन हालत बिगड़ते जा रहे है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज सोमवार देर रात फिर 39 नए कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मिले है।इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री(contact history) निकाली जा रही है और पॉजिटिव(positive) व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी बीच कोविड-19(covid19) के इलाज में लगे डॉक्टरों(doctors) के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी एमवायएच(MY Hospital) के एक डॉक्टर भी रिपोर्ट(report) कोरोना पॉजिटिव आई हैं। डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद कुछ अन्य स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है।

दरअसल सोमवार को इंदौर में एक डॉक्टर सामेट लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक जो डॉक्टर पॉजिटिव आये हैं वो एमवाय अस्पताल के निश्चेतना विभाग में कार्यरत थे किन्तु उनकी ड्यूटी(duty) कोरोना संदिग्ध के बीच टीबी(TB) एंड चेस्ट विभाग में भी लगी थी। माना जा रहा है कि डॉक्टर वहीँ संक्रमित हुए हैं। इधर सोमवार को इंदौर में 756 सैंपलों(samples) की जांच हुई। नए 39 मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों कि संख्या 3103 हो चुकी हैं। वहीँ एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 117 पहुँच गयी है। हलाकि राहत कि बात ये है कि 1484 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 1502 मरीजों का अस्पतालों में इलाजरत है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को 56 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गयी थी जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3064 हो गई थी और दो लोगों के इस संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या 116 पहुँच गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 857 सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 704 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इंदौर में अब तक 20 हजार 921 सैंपल जांचे जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews