Corona Update: रेड जोन जिले में 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 52 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

mp corona

इंदौर।आकाश धोलपुरे

कोरोना(corona) से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर(indore) से बुधवार को राहत भरी खबर सामने आई। जहाँ संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरवाट दर्ज की गयी। बुधवार को जिले से 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव(positive) आई है जिसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3633 हो गयी है। वहीँ अबतक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल बुधवार को 1123 सैंपलों की जांच की गयी थी। जिसमें से 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं बाकी लोगों की रिपोर्ट(report) नेगेटिव(negative) आई है। वहीँ अबतक 145 लोग इस महामारी(pandemic) से अपनी जान गवां चुके हैं हलाकि राहत की बात ये है कि अबतक कुल 2184 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसमे बुधवार को 52 लगों को डिस्चार्ज किया गया।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को 889 सैंपलों की जांच की गयी थी। जिसमें से 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं बाकी लोगों की रिपोर्ट(report) नेगेटिव(negative) आई थी। वहीँ 3 मरीजों के मौत की भी पुष्टि की गयी थी। जिसके साथ ही अबतक 138 लोग इस महामारी(pandemic) से अपनी जान गवां चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews