Corona Update: इंदौर में 95 नए पॉजिटिव, 2500 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर।आकाश धोलपुरे

कोरोना संक्रमण के मामले इंडोरर में तेजी से बढ़ रहे है जहां शनिवार को 92 पॉजिटिव मरीज मिले थे वही रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में 95 नए मरीजो के संक्रमित होने की बात सामने आई है जिसके बाद इंदौर में कोरोना से पॉजीटिव हुए मरीजो की संख्या 2565 तक जा पहुंची है। CMHO इंदौर द्वारा रविवार रात को जारी किये मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है जिसके बाद अब तक इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत का आंकड़ा 101 तक जा पहुंचा है। इधर, अलग अलग अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव कुल 1345 मरीजो का इलाज चल रहा है।

रविवार को इंदौर में 347 सैम्पल जांच के लिए आये थे और 1511 सैम्पल की जांच भी की गई जिनमे से 1400 लोगो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है वही 95 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। इसके अलावा रविवार को कोई भी मरीज को डिस्चार्ज नही किया गया है जिसके चलते स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगो की संख्या 1119 पर थम गई है।
जिस तरह से इंदौर में जांच के बाद के कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है उससे अनुमान लगाया जा सकता है की इंदौर को कोरोना ने बुरी तरह से जकड़ा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews