Corona Update: इंदौर में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 200 से अधिक मामले आएं सामने

mp

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के सबसे संक्रमित जिले इंदौर में जहां कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई थी। अब वही एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर इंदौर में 214 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9804 पहुंच गई है।

दरअसल अकेले अगस्त माह में कोरोना संक्रमण के मामले में इंदौर कुल 2200 के करीब पॉजिटिव मरीज सामने आए है। भले ही इंदौर में टेस्टिंग बढ़ाई गई हो लेकिन फिर भी अनलॉक इंदौर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसी का परिणाम है कि 2200 संक्रमित और 29 मौत के मामले अकेले अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस तक सामने आये है। एक तरफ जहां पूरे मध्यप्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण का आंकड़ा 42 हजार के पार चला गया है, वही कोरोना से हुई मौतो के मामले में ये आंकड़ा 1 हजार के लगभग है। वही अगस्त के माह में रिकवरी रेट में गिरावट देखी गई जो रिकवरी रेट बीते माह में 75 प्रतिशत तक पहुंच गया था वो अब 65 फीसदी के आसपास रह गया है।

बता दें कि 15 अगस्त को प्रदेश के इंदौर जिले में 3855 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 214 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 3624 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। वही इंदौर में 342 लोगों की इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं 6278 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि आज 32 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews