Corona Update: MP में बिगड़े हालात, 24 घंटे में मिलें 343 नए पॉजिटिव

Corona Update: MP में बिगड़े हालात, 24 घंटे में मिलें 343 नए पॉजिटिव

भोपाल।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति जहां बेहतर होनी थी। वहां वह और भयावह रूप में सामने आ रहा है। दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच में से 24 घंटे में एक बार फिर प्रदेश भर में 343 नए मामले सामने आए हैं। इसे साथ मध्यप्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15627 पहुंच गई है।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में की पुष्टि की गई है कि प्रदेश भर में 24 घंटे में 343 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि इसके साथ ही मंगलवार को 189 मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में कुल पांच संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। जिसके साथ ही प्रदेश में मौत का आंकड़ा 622 पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि अब तक प्रदेश में 11768 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

दूसरी तरफ राजधानी भोपाल राजधानी में अब होशंगाबाद और कोलार रोड की कॉलोनियों में संक्रमण बढ़ रहा है। शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में 9 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ ‌भवन में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मंगलवार को कोरोना से मृत्यु हो गई। 14 कर्मचारी यहां पहले से ही संक्रमित हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान के निज सहायक हबीब खान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।ग्वालियर और मुरैना में स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुरैना में 115, ग्वालियर में 68 नए संक्रमित मिले। जहां राजधानी में आए दिन  50 से ऊपर संक्रमित का आंकड़ा मामूली बात है वही मुरैना में कल रिकॉर्ड 115 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी पुष्टि मुरैना जिले के कलेक्टर ने की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews