Corona Update: इंदौर में 84 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 118 स्वस्थ होकर लौटे घर

Corona Update: इंदौर में 84 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 118 स्वस्थ होकर लौटे घर

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश के इंदौर(indore) में कोरोना(corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही लगातार आ रहे नए मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इसी बीच गुरुवार देर रात इंदौर में एक बार फिर 84 नए मरीजों की रिपोर्ट(report) पॉजिटिव(positive) आई है। जिसके साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3344 पहुंच गई है। इनमें से 118 मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कुल 126 की मौत भी हुई है।

दरअसल गुरुवार देर रात इंदौर में एक बार फिर 84 नए मरीजों के संक्रमित होने कि पुष्टि की गयी है। जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3344 पहुंच गई है। गुरुवार को 1073 सैंपलों(samples) की जांच की गई।जिसमें से 964 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव(negative) आई है। वहीँ अबतक कुल 126 लोग अपनी जान गवां चुके है। हलाकि राहत की बात ये है कि गुरुवार को अलग अलग अस्पतालों(hospital) से 118 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिसके साथ ही जिले में 1673 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर 1545 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अरविंदो अस्पताल प्रबंधन की ओर से राजीव सिंह ने बताया था कि इंदौर सहित उज्जैन और मंदसौर के मरीज बिल्कुल ठीक होकर नई पालिसी के तहत घर लौट रहे हैंं। उन्होंने बताया कि गुरूवार सुबह डिस्चार्ज होने वाले लोगो में से अधिकतर इंदौर से हैं। डिस्चार्ज हुए लोगो की उम्र 6 माह से लेकर 90 वर्ष तक है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना से जान गंवाने वालो की संख्या 122 है तो दूसरी और कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है। राहत के शतक के दौरान ठीक होने वाले लोगो ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार का आभार भी माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews