Punishment: 6 विदेशी जमातियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, प्रदेश में कोरोना फैलाने का आरोप

Punishment: 6 विदेशी जमातियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, प्रदेश में कोरोना फैलाने का आरोप

भोपाल।

पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में आज कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव फैला चुका है। लगातार बढ़ रहे मामले जहां एक तरफ सरकार के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना फैलाने का सीधा सीधा आरोप जमातियों ही लगा है। जिसके बाद आज मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कोर्ट ने  6 जमाती को कोर्ट ने एक-एक महीने की सजा सुनाई है।वहीँ इनपर अर्थदंड भी लगाया गया है।

दरअसल म्यांमार से आए इन छह जमाती को संक्रमण की वजह से प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन इन विदेशी जमाती द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर से चोरी-छिपे निकलकर लोगों के बीच धर्म प्रचार किया जा रहा था। जिसके बाद एक बार फिर इनकी गिरफ्तारी हुई। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद आज इन्हें एक-एक महीने की सजा सुनाई गई है। साथ ही इन पर 16800 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

बता दे कि फरवरी माह में देश में कोरोना ने अपनी दस्तक दी थी। जिसके बाद अचानक से दिल्ली मरकज में शामिल होने आए विदेशी जमातियों की वजह से देश सहित विभिन्न राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई थी। जहां दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार के कई इलाकों से विदेशी जमतियों को पकड़ कर उनके कोरोना जांच की गई थी जिसके बाद उनके रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ देश में विदेशी जमाती पर देश में कोरोना फैलाने के आरोप लगे थे। वहीं मध्यप्रदेश में भी करीब 100 से अधिक विदेशी जमाती को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें कुछ विदेशी जमाती भी शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews