General Promotion or Exam: कॉलेजों के 20 लाख छात्रों के भविष्य का फैसला आज

General Promotion or Exam: कॉलेजों के 20 लाख छात्रों के भविष्य का फैसला आज

भोपाल।

विश्व सहित भारत में फैले कोरोना(corona) संकट और देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कॉलेजों के विद्यार्थियों के भविष्य पर फैसला आज होना है। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में यूनिवर्सिटी(university) और कालेजो(colleges) की परीक्षाएं(examination) कराने और स्टूडेंट(student) को जनरल प्रमोशन(general promotion) देने पर आज शिवराज(shivraj) सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी। जिसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) ने राज्यपाल(governer) लालजी टंडन(lalji tandon) से मुलाकात की थी। इसके साथ ही राज्य शासन कालेज के फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है।

दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में होनी वाली परीक्षाओं को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे। वहीँ इससे पहले शनिवार को सीएम शिवराज ने राज्यपाल भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से यूनिवर्सिटी और कालेजो की परीक्षाएं नहीं आयोजित हो पाई हैं। जिसके कारण प्रदेश के करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य अधर में लटके हैं।

दूसरी तरफ कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले भी सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में राज्य शासन कालेज के फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है। इसके साथ माना ये जा रहा है कि अंतिम वर्षीय छात्रों की परीक्षाएं तो होंगी ही। अब देखना है कि सरकार इस पर आज क्या फैसला लेती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews