Commonwealth Games 2022 : हाई-वोल्टेज बाउट में दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को शिकस्त देकर जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : हाई-वोल्टेज बाउट में दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को शिकस्त देकर जीता गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। कुश्ती के अखाड़े में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपक पुनिया ने 86 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबलें में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को 3-0 से मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत के लिए कुश्ती में यह तीसरा और कुल 9वां गोल्ड मेडल है।

Unassailable @deepakpunia86 🤼‍♂️ (M-86kg) wins GOLD on his debut at #CommonwealthGames 🔥🔥

The World C’ships 🥈 medalist displayed brilliant form at @birminghamcg22 with 2 technical superiority wins 😁#Cheer4India
1/1 pic.twitter.com/5hEJf6Ldd4

— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022

इससे पहले दीपक पुनिया ने सेमीफाइनल में कनाडा के मूर को 3-1 वहीं क्वार्टरफाइनल में शेंफू को 10-0 (technical superiority) से मात देकर फाइनल में में जगह बनाई थी।

आपको बता दे, हरियाणा के झज्जर में पैदा हुए दीपक पुनिया ने केवल पांच साल की छोटी सी उम्र में कुश्ती की शुरुआत की थी। 23 वर्षीय पहलवान दीपक पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा अब तक भारत के लिए कई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर कई मेडल्स अपने नाम किए है, जिसमें साल 2019 के विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में वह 18 सालों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय है। उन्हें साल 2021 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया था। वही इस साल की शुरुआत में दीपक ने इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में ब्रान्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews