देवास: रास्ते पर पलटी 18 छात्राओं से भरी जीप, 5 छात्राओं की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

देवास: रास्ते पर पलटी 18 छात्राओं से भरी जीप, 5 छात्राओं की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास (Dewas) के पीपलरावा मार्ग से दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोनकच्छ पीपलरावा मार्ग पर छात्राओं से भरी तूफान जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जीप पर 18 छात्राएं सवार थी। जिसमें 5 की हालत गंभीर हैं और दो के सिर पर भारी चोट आई है। दुर्घटना स्थल की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों से घटनास्थल पर प्रशासन पहुंचा और आसपास के लोगों के साथ मिलकर छात्राओं की मदद की।
[dgv_vimeo_video id=”751154575″]

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल में तेजी, MP में घटी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतनी हुई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

घायल छात्राओं को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। उनका ईलाज सोनकच्छ सिविल अस्पताल में चल रहा है। दो छात्रों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें देवास रेफ़र कर दिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक सड़क पर गड्ढे होने के कारण जीप पलट गई। दुर्घटना के घटनास्थल पर लोगों से भीड़ इकट्ठा कर दी है। और खराब सड़कों को लेकर हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले को काबू में करने की कोशिश में लगी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews