दिग्विजय ने “टाइगर जिंदा है” पर ली चुटकी, कहा- मैं और माधवराज करते थे शेर का शिकार

दिग्विजय ने “टाइगर जिंदा है” पर ली चुटकी, कहा- मैं और माधवराज करते थे शेर का शिकार

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में आखिर 100 दिन तक सरकार चलाने के बाद शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने मंत्रिमंडल(cabinet) का विस्तार कर दिया है। हालांकि मंत्रिमंडल के विस्तार से साफ जाहिर है कि भले ही कमान शिवराज सिंह के हाथ में हो लेकिन उस पर हुकूमत ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) की होगी। इसी बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खुद को “टाइगर जिंदा है” कहे जाने के बाद से जहां एक तरफ ट्विटर(twitter) पर ट्रोलिंग(trolling) शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह(digvijay singh) ने भी सिंधिया पर चुटकी ली है।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ। वैसे तो दिग्विजय सिंह ने ये कहकर सिंधिया के टाइगर वाले बयान पर चुटकी ली है किंतु इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक तरफ जहां ये सवाल उठ रहे है कि क्या सिंधिया का कांग्रेस पार्टी में शिकार किया जा रहा था??

वहीं इस ट्वीट से कुछ यूजर्स ये भी कह रहे कि क्या अब दिग्विजय पिंजरे में उस टाइगर को कैद करेंगे जो सिर्फ प्रदेश में करतब दिखाएगा। वैसे तो दलीलें कुछ भी दी जा सकती है किंतु इतना तो तय है कि शिवराज के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई बातें खुलकर सामने आने लगी है। जहां एक तरफ तो पार्टी पर दबदबे की बात और दूसरी तरफ मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों की बढ़ी संख्या। खैर चर्चाओं के मुताबिक अब देखना दिलचस्प है कि क्या महज कहने को ये बागडोर शिवराज के हाथों में है या आलाकमान ने कुछ अलग सोच रखा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews