Commonwealth Games 2022 : कुश्ती में भारत का पांचवा मेडल, दिव्या काकरन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : कुश्ती में भारत का पांचवा मेडल, दिव्या काकरन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, खेल रिपोर्ट। दिव्या काकरन ने 68 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में दिव्या ककरन ने टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमालीसे को चित्त कर (Victory by fall) मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने मात्र आधे मिनट से भी कम समय में मेडल पर कब्जा जमाया। भारत का कुश्ती में यह पांचवा मेडल है।

VICTORY BY FALL for Divya 🙇‍♀️🙇‍♂️

She takes India’s medal tally in wrestling to 5️⃣ 🏅at @birminghamcg22

Congrats 💐💐#Cheer4India pic.twitter.com/UWZ2D4MutC

— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022

इससे पहले दिव्या काकरन ने 68 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के रेपेचेज राउंड में कैमरून की न्गीरि को हराकर ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया था। अपने पहले प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्हें नाइजीरिया की ओबीडब्लू ने 10-0 (technical superiority) से मात देकर गोल्ड की रेस से बाहर कर दिया था ।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मी दिव्या काकरन ने केवल 19 सालों में ही इतना संघर्ष किया है कि उनकी कुश्ती के लिए उनके परिवार को अपना गांव तक छोड़ना पड़ा, लेकिन दिव्या ने अपने खेल से केवल अपने परिवार को ही नही बल्कि पूरे देश को गौरांवित किया है। दिव्या ने अब तक भारत के लिए साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज अपने नाम किया और 2020 के एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी बनी थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews